आज लोटा भंटा मेला में श्रद्धालू द्वारा चढेगा भोले को बाटी - चोखा का भोग
जैसा की आप लोग जानते हैं कि लोटा भंटा का मेला बहुत ही अच्छा लगता है इस मेले का सबको बहुत बेसबरी से इंतजार रहता है यह मेला एक बार फिर आप लोगो के बीच आ चुका है ।
लोटा भंटा मेला
यह लोटा भंटा का मेला देवो की नगरी वाले प्राचीन शहर बनारस (काशी) के रामेश्वर वरुण नदी के तट पर हर वर्ष लगता है। 2023 में 3 दिसंबर रविवार को यह विशाल लोटा भंटा का मेला एक बार फिर से लगाया जा रहा है। लोटा भंटा मेला मे लोग दुर -दुर से आते है।और लोग अपने रिस्तेदार को भी इस मेले को देखने के लिए बुलाते है। इस मेले का खास बात यह है की इस मेले मे बाटी -चोखा का भोग भोले को चढ़ाया जाता है।
मान्यता के अनुसार
लोटा भंटा मेला में श्रध्दालु मान्यता के अनुसार पहले वरुण नदी में स्नान करते है फिर स्नान के बाद रामेश्वर महादेव सहित विभिन्न देवालयो में दर्शन पूजन करते है। और सभी श्रध्दालु अपने रिस्तेदारो के साथ बाटी चोखा का प्रसाद ग्रहण करते है फिर मेले का आनंद लेते है और खरीदारी कर के अपने अपने घर को जाते है।
लोटा भंटा मेला का महात्मया
मान्यता है कि रावण के वध के करने के बाद भगवान श्रीराम को ब्रह्महत्या का पाप लग गया जिसका प्राश्चित करने के लिए श्रीराम काशी आये और एक मुट्ठी रेत से शिवलिंग बनाकर लोटा से जल चढा कर बाटी चोखा का भोग भगवान शिव को लगाये और उसी भोग के प्रसाद को ग्रहण कर के अपने अन्य त्याग के प्रायश्चित को समाप्त किये इस कारण से लोटा भंटा का मेला लगाया जाता है। यह मेला केवल मेला ही नही बल्कि हमारी आस्था विश्वास और पारस्परिक प्रेम का एक हिसा है । जो समाज के लोगो को एक साथ जोड़ने का काम करती है।

2 टिप्पणियाँ
Write टिप्पणियाँBahut mst bhai hm bhi dekhne aayenge aap eshi tarh se news hm logo Tak pahucha diya kijiye thanks
ReplyNice
ReplyEmoticonEmoticon